• होम
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस का अलर्ट, विदेश से लौटे तीन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी

छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस का अलर्ट, विदेश से लौटे तीन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विदेश से लौटे तीन लोगों को संभावित संदिग्ध मानते हुए उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है। इनमें कांगो, युगांडा और इथियोपिया से आए यात्री शामिल हैं, जिनके दुर्ग जिले पहुंचने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने आवश्यक एहतियाती कदम उठाए हैं। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 4, 2026 11:11 am IST, Published 2 hours ago

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विदेश से लौटे तीन लोगों को संभावित संदिग्ध मानते हुए उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है। इनमें कांगो, युगांडा और इथियोपिया से आए यात्री शामिल हैं, जिनके दुर्ग जिले पहुंचने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने आवश्यक एहतियाती कदम उठाए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग को संदिग्ध यात्रियों की पहचान कर उनकी स्वास्थ्य जांच और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सभी लोगों को सावधानी के तौर पर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम को रोका जा सके।

सूत्रों के अनुसार, युगांडा और इथियोपिया से आए यात्री विभिन्न हवाई अड्डों के जरिए सीधे दुर्ग पहुंचे, जबकि कांगो से लौटे एक यात्री ने मुंबई में ठहरने के बाद छत्तीसगढ़ का रुख किया। प्रशासन इन सभी के यात्रा इतिहास और स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल तीनों व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है और किसी में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इबोला वायरस अत्यंत गंभीर बीमारी माना जाता है, लेकिन समय पर निगरानी और सावधानी बरतने से इसके प्रसार को रोका जा सकता है। फिलहाल जांच और निगरानी की प्रक्रिया जारी है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Advertisement