• होम
  • चुनाव
  • West Bengal Phase 2 Voting 2026 Live: 18% मतदान के बीच विवाद, ममता के आरोप, नदिया में हिंसा

West Bengal Phase 2 Voting 2026 Live: 18% मतदान के बीच विवाद, ममता के आरोप, नदिया में हिंसा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शुरुआती घंटों में करीब 18% वोटिंग दर्ज की गई है। इस चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनके लिए 41 हजार से ज्यादा बूथ […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 29, 2026 10:14 am IST, Published 1 hour ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शुरुआती घंटों में करीब 18% वोटिंग दर्ज की गई है। इस चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनके लिए 41 हजार से ज्यादा बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र केंद्रीय बलों की 2,300 से अधिक कंपनियां तैनात हैं और हर मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग की जा रही है।

मतदान के दौरान कई जगहों से तनाव और गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर मतदाताओं को डराने और पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं नादिया जिले में एक भाजपा पोलिंग एजेंट पर हमला हुआ, जिसमें वह घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

west-bangal

कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी और देरी से मतदान शुरू होने की शिकायतें भी मिली हैं। हावड़ा और अन्य इलाकों में हंगामे की घटनाएं सामने आईं, जहां पुलिस और सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस चरण में ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी, फिरहाद हकीम, ब्रात्य बसु, अर्जुन सिंह समेत कई प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग और प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

Advertisement