• होम
  • दुनिया
  • बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर जापान के पूर्व मंत्री का भारत पर आरोप

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर जापान के पूर्व मंत्री का भारत पर आरोप

 विदेश मंत्रालय ने किया खारिज नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में देरी को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि परियोजना में देरी की सबसे बड़ी वजह भारतीय पक्ष का रवैया रहा और कई बार तय समझौतों […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 18, 2026 5:53 am IST, Published 59 minutes ago

 विदेश मंत्रालय ने किया खारिज

नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में देरी को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि परियोजना में देरी की सबसे बड़ी वजह भारतीय पक्ष का रवैया रहा और कई बार तय समझौतों व शर्तों में बदलाव किए गए।

माकिहारा ने कहा कि वह स्वयं इस परियोजना से जुड़े रहे हैं और जापानी टीम ने इसे सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत की। इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी, क्योंकि भारतीय पक्ष अपने वादों और पहले से तय शर्तों से पीछे हटता रहा। उनके अनुसार इसी कारण परियोजना समय पर आगे नहीं बढ़ सकी।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के भारत दौरे से भी परियोजना को लेकर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। हालांकि इस दौरे के दौरान भारत और जापान के बीच निवेश, उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक, कौशल विकास और सप्लाई चेन से जुड़े 129 समझौतों की घोषणा की गई थी।

अपने बयान के साथ माकिहारा ने एक जापानी मीडिया रिपोर्ट भी साझा की, जिसमें दावा किया गया कि बुलेट ट्रेन परियोजना के महत्वपूर्ण सिग्नलिंग और सेफ्टी सिस्टम में जापान की भूमिका सीमित कर दी गई है। उन्होंने परियोजना में हुई देरी की पूरी जिम्मेदारी भारतीय पक्ष पर डाली।

वहीं, भारत सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह पूर्व जापानी मंत्री की निजी राय है, जिसका वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना पर भारत और जापान के बीच बातचीत सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ रही है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार जापान की नई E-10 हाई स्पीड ट्रेन सीरीज का विकास कार्य जारी है और इसकी आपूर्ति 2030 के शुरुआती वर्षों में होने की संभावना है। दोनों देशों ने यह भी तय किया है कि परियोजना के पहले चरण में 2027 से भारतीय हाई स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का शुभारंभ 14 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने किया था। करीब 508 किलोमीटर लंबी इस हाई स्पीड रेल परियोजना के पूरा होने पर मुंबई से अहमदाबाद का सफर लगभग तीन घंटे में पूरा हो सकेगा, जबकि वर्तमान में इस दूरी को तय करने में सात से आठ घंटे का समय लगता है।

Advertisement