• होम
  • पश्चिम बंगाल
  • पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीजेपी बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीजेपी बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

 बाइक सवार दो संदिग्ध फरार बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को बीजेपी के एक बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बोलपुर के वार्ड नंबर 12 के त्रिशूलपट्टी स्थित मिलपट्टी इलाके में हुई। मृतक की पहचान चंदन भल्ला के रूप में हुई है। वह तमल भल्ला के बेटे थे। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 28, 2026 10:24 am IST, Published 1 hour ago

 बाइक सवार दो संदिग्ध फरार

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को बीजेपी के एक बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बोलपुर के वार्ड नंबर 12 के त्रिशूलपट्टी स्थित मिलपट्टी इलाके में हुई। मृतक की पहचान चंदन भल्ला के रूप में हुई है। वह तमल भल्ला के बेटे थे।

चंदन भल्ला बोलपुर के वार्ड नंबर 11 में बूथ नंबर 202 के बीजेपी बूथ अध्यक्ष थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

चेहरे ढककर बाइक से भागे दो युवक

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से मौके से भागते हुए दिखाई दिए। दोनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Advertisement