पटना : सम्राट अशोक फाउंडेशन के अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा पप्पू ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य अभिनंदन समारोह 15 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के समता फुले परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री छगन भुजवल साहब भी सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यक्रम बिहार के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, और आम जनता शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कार्यों और उनकी नेतृत्व क्षमता का सम्मान करना है।
संजय भूषण पटियाला, मीडिया प्रभारी संजय