अक्टूबर तक तैयार होगा टर्मिनल नोएडा/लखनऊ: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से इसी साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (International Flights) शुरू हो सकती हैं। एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिसे सितंबर-अक्टूबर तक […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नई व्यवस्था के तहत अब राज्य में आठ कमरों तक के होम स्टे संचालन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, खान-पान और ग्रामीण जीवनशैली का अनुभव कराना है, […]
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) भर्ती-2025 के अंतर्गत कंप्यूटर विषय की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन और संशोधन की अंतिम तिथि […]
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस प्रकरण में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की है। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यदि आरोपों में तथ्य हैं […]
आगरा: शहरवासियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। आगरा मेट्रो परियोजना के प्रथम कॉरिडोर का विस्तार तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। मन:कामेश्वर से आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक सभी भूमिगत स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए लगभग तैयार हो चुके हैं, जबकि आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर फिनिशिंग कार्य अंतिम दौर […]
प्रयागराज: शहर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और मानकों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अग्निशमन विभाग और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की संयुक्त टीम सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान पहुंची। जांच के दौरान अधिकारियों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। […]
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों का अधियाचन मिलना शुरू हो गया है। इसी क्रम में सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 रिक्त पदों […]
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसके तहत अब तक 84 कोचिंग सेंटरों को सील किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन […]
दिल्ली-गुरुग्राम की तर्ज पर बनेंगी 3 हाई-टेक डिजिटल लाइब्रेरी; जानिए क्या होंगी सुविधाएं ग्रेटर नोएडा। शिक्षा और नॉलेज हब के रूप में तेजी से उभर रहे ग्रेटर नोएडा के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (GNIDA) शहर में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी […]
कानपुर शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर महिलाओं और युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ तथा केमिकल फेंककर उन्हें शारीरिक और मानसिक पीड़ा पहुंचाने का काम कर रहा था। आरोपी की पहचान शारदानगर निवासी […]
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक पारिवारिक विवाद उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए अलग जीवन जीने की इच्छा जाहिर कर दी। मामला थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझौता कराने का प्रयास किया, […]
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में बीते दिनों आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक बताते हुए कहा कि इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए शासन, प्रशासन और […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके माध्यम से विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद की संपत्तियों की रजिस्ट्री अब ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए संपन्न होगी। नई […]
कानपुर : लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार शाम चलाए गए विशेष […]
लखनऊ : लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई, लेकिन इनमें एक ऐसी प्रेम कहानी भी हमेशा के लिए खत्म हो गई, जिसकी कुछ ही महीनों बाद शादी होने वाली थी। नीलेश कुमार और अनामिका […]
नई दिल्ली/नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चली, जिससे दिनभर की उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। कई स्थानों पर आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बारिश भी हुई […]
प्रयागराज: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2025 में शामिल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने विकल्प एवं पद वरीयता (Option-cum-Preference) भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। अब उम्मीदवार 25 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी पसंदीदा पोस्ट और विभाग का चयन कर […]
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई भीषण आग की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घटना […]
सीतापुर: जिले के सिधौली कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो […]
कानपुर: लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। काकादेव क्षेत्र में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 16 संस्थानों को सील कर दिया गया। जांच में पाया गया कि कई कोचिंग सेंटर […]
नई दिल्ली/लखनऊ/इंदौर : रीवा एवं शहडोल संभाग के पूर्व संभागीय आयुक्त, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव को विश्व हिन्दी परिषद का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार द्वारा किया गया है। विश्व हिन्दी परिषद हिन्दी सहित समस्त भारतीय भाषाओं के […]
हापुड़ (उत्तर प्रदेश): हापुड़ जिले से शादी के नाम पर कथित ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब नई नवेली दुल्हन विवाह के कुछ घंटों बाद ही घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सोमवार को एक दर्दनाक हादसे का गवाह बनी, जब अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। इस भयावह हादसे में […]
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे शहर को दहला दिया है। एक इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 15 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव […]
अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलने पर अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद कर दिया। उन्हें लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ही इस हादसे की जानकारी मिली, इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए। अलीगढ़ में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने […]
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्षओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में राजभर ने गोमती रिवर फ्रंट परियोजना और […]
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कथित अवैध हिरासत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को अंतरिम राहत प्रदान की है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के अमल पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसमें प्रभावित पक्ष को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था। सुप्रीम […]
लखनऊ: अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि मामले में ऐसी कोई असाधारण तात्कालिकता नहीं दिखती, जिसके आधार पर इसे अन्य […]
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने संगठन और चुनावी रणनीति में सामाजिक संतुलन को प्रमुखता देना शुरू कर दिया है। पार्टी विभिन्न सामाजिक वर्गों, खासकर सवर्ण समुदायों और अन्य समूहों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दे रही है। बसपा प्रमुख मायावती का कहना है कि उम्मीदवारों के […]
लखनऊ :लखनऊ में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की टीम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत हो गई है। आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन के नेतृत्व में पहुंची टीम सोमवार और मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों, शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य हितधारकों से मुलाकात कर सुझाव एवं मांगों पर चर्चा करेगी। बैठकों के दौरान […]
लखनऊ: यूपी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 39 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, मानसून के आगमन में देरी होने के कारण लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार […]
अयोध्या के श्री राम मंदिर में दान राशि से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के बाद अब वहां आर्थिक गड़बड़ियों और लूट-पाट की खबरें सामने […]
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) और सहारनपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोमवार सुबह सरसावा-नकुड़ मार्ग पर हुई एक भीषण मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात और सवा लाख रुपये का इनामी शूटर लल्लन सिंह उर्फ ललन सिंह मारा गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से लल्लन […]
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और महज 3 साल के मासूम भतीजे की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को सोमवार […]
गाजियाबाद। जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब मास्टर पार्क इलाके में स्थित एक बिल्डर के कार्यालय पर बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। स्कूटी सवार हमलावर कार्यालय के बाहर पहुंचे और बिल्डर को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। हालांकि किस्मत से गोली अपने लक्ष्य से चूक […]
नोएडा/जेवर। देश के सबसे आधुनिक और महत्वाकांक्षी हवाई अड्डों में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से हवाई सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। आगामी 1 जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस यहां से देश के 12 प्रमुख शहरों के लिए नियमित वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू करने जा रही है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर […]
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में प्रेम, धैर्य और सामाजिक समन्वय की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। अलग-अलग धर्मों से संबंध रखने वाले सानिया बानो और अमन कुमार ने तमाम सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों का सामना करने के बाद आखिरकार विवाह कर लिया। यह शादी केवल दो दिलों का मिलन नहीं, बल्कि संवाद, […]
नोएडा : उत्तर प्र नोएडा देश के नोएडा के सेक्टर-9 स्थित एक निजी कंपनी में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि उससे उठता घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत […]
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर से जुड़े मामले में चल रही SIT जांच को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जांच की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि जांच पूरी होने से पहले […]
महोबा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महोबा जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 697 करोड़ रुपये की लागत वाली 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने महोबा को पर्यटन, उद्योग, सिंचाई और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने गोरखगिरि […]