• होम
  • चुनाव
  • Bengal CM: 8 प्रस्ताव, केवल एक नाम… ऐसे शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी अंतिम मुहर

Bengal CM: 8 प्रस्ताव, केवल एक नाम… ऐसे शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी अंतिम मुहर

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कई नामों की चर्चा के बीच आखिरकार शुभेंदु अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया और अब वे आज सुबह 11 […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 9, 2026 7:15 am IST, Published 4 days ago

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कई नामों की चर्चा के बीच आखिरकार शुभेंदु अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया और अब वे आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कोलकाता में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश नेतृत्व और नव-निर्वाचित विधायकों ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का समर्थन किया।

अमित शाह ने विधायक दल की बैठक के बाद अंदर की पूरी कहानी बताते हुए कहा कि पार्टी की ओर से लगभग आठ प्रस्ताव और समर्थन पत्र मिले, लेकिन सभी में केवल एक ही नाम सामने आया। उन्होंने कहा कि दूसरे नामों के लिए भी समय दिया गया, लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार का प्रस्ताव नहीं आया। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल का नेता घोषित किया गया।

शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। उनका जन्म 15 दिसंबर 1970 को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांथी में हुआ था। उनके पिता शिशिर अधिकारी बंगाल की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े शुभेंदु अधिकारी ने अपनी अलग पहचान मेहनत और संगठन क्षमता के दम पर बनाई।

टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी को बंगाल में मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। विधानसभा चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती देते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। यही वजह रही कि बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाकर बंगाल में मजबूत क्षेत्रीय नेतृत्व को आगे किया है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में राज्य में प्रशासनिक बदलाव और विकास की नई राजनीति देखने को मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Advertisement