79वें कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई भारतीय सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इसी बीच टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय भी अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल के बीच मौनी का कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कान से कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर उनकी करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने खास रिएक्शन दिया है।
मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “Cannes and Chaos.” इन तस्वीरों में वह ब्लैक बॉडीकॉन आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मौनी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और एलिगेंट स्टाइल के साथ पूरा किया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
मौनी की इन तस्वीरों पर दिशा पाटनी ने कमेंट करते हुए लिखा, “Let’s Go Girl.” दिशा का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों की दोस्ती हमेशा से पसंद रही है। कई मौकों पर दिशा और मौनी को साथ में पार्टी करते, ट्रैवल करते और छुट्टियां मनाते देखा गया है। ऐसे में मुश्किल समय में दिशा का मौनी का सपोर्ट करना फैंस को काफी अच्छा लगा।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने और उनके पति सूरज नांबियार ने एक संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि की थी। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी भावुक नजर आए थे। हालांकि इन सबके बीच मौनी ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को जारी रखा और अब कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी से चर्चा बटोर रही हैं।

सिर्फ मौनी ही नहीं, बल्कि जैकलीन फर्नांडिस भी इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। जैकलीन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रेड कार्पेट लुक शेयर किया, जिस पर दिशा पाटनी ने “Beauty” लिखकर उनकी तारीफ की। दिशा के इन कमेंट्स से साफ है कि वह अपनी दोस्तों का हर मौके पर हौसला बढ़ाने से पीछे नहीं हटतीं।
कान फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में गिना जाता है, जहां हर साल दुनियाभर के सितारे अपने फैशन और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार भारतीय सितारों का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और मौनी रॉय भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।