राज्यवार खबरें

अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी चुने गए विधायक दल के नेता, पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार की तैयारी

08 May 2026 06:23 PM IST

कोलकाता में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की अहम विधायक दल बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इस फैसले के साथ ही पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार गठन की प्रक्रिया तेज […]

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तिरुपति बालाजी पहुंचे

08 May 2026 10:50 AM IST

आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित तिरुमला मंदिर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के अभिषेकम समारोह में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

सरकार गठन पर सुप्रीम कोर्ट के बोम्मई फैसले से लेकर वाजपेयी सरकार तक, क्या कहते हैं संवैधानिक नियम?

07 May 2026 08:00 PM IST

देश में एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है कि सरकार बनाने का दावा पेश करते समय बहुमत का परीक्षण कहाँ होना चाहिए राजभवन में या विधानसभा के फ्लोर पर। यह विवाद ऐसे समय में उठा है जब सरकार गठन को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं और राज्यपाल की […]

लौटा ‘हंग पॉलिटिक्स’ का दौर, सत्ता के लिए फिर शुरू हुआ नंबर गेम

07 May 2026 06:37 PM IST

तमिलनाडु की राजनीति में जो कुछ आज दिख रहा है, वह भारतीय लोकतंत्र के उस पुराने दौर की याद दिलाता है जब चुनाव सिर्फ़ जनादेश नहीं, बल्कि सत्ता के लिए गणित, सौदेबाज़ी और रणनीति का अखाड़ा बन जाया करते थे। एक समय था जब देश की राजनीति में “हंग असेंबली” कोई असामान्य बात नहीं थी। […]

तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज, DMK-VCK और CPI का विजय को समर्थन; राज्यपाल की भूमिका पर उठे सवाल

07 May 2026 06:16 PM IST

तमिलनाडु : तमिलनाडु की राजनीति इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अभिनेता से नेता बने TVK प्रमुख थलापति विजय को अब राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टियों DMK, VCK और CPI का समर्थन मिल गया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम ने राज्य की सत्ता और सरकार गठन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। […]

तमिलनाडु में सियासी संग्राम: विजय को शपथ से इनकार पर राज्यपाल घिरे सवालों में

07 May 2026 05:08 PM IST

तमिलनाडु की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब टीवीके (TVK) प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने से राज्यपाल ने इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और राज्यपाल की भूमिका को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे […]

एमके स्टालिन का बड़ा बयान, 6 महीने तक TVK सरकार को नहीं देंगे चुनौती

07 May 2026 11:26 AM IST

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने टीवीके प्रमुख थलपति विजय को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक तमिल अखबार को दिए इंटरव्यू में स्टालिन ने कहा कि राज्य में किसी भी तरह का संवैधानिक संकट पैदा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर TVK […]

चंद्रनाथ रथ मर्डर केस: सुवेंदु अधिकारी ने बताया साजिश, TMC ने मांगी CBI जांच

07 May 2026 11:02 AM IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद राजनीतिक हिंसा के बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी रोककर गोलीबारी की, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद […]

Thalapathy Vijay Car Number: ‘CM’ नंबर प्लेट वाला पुराना वीडियो वायरल, फैंस बोले—पहले ही दे दिया था संकेत

06 May 2026 02:22 PM IST

साउथ सुपरस्टार Vijay एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका दो साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कार की नंबर प्लेट पर ‘CM’ लिखा नजर आता है। इस क्लिप को देखकर फैंस हैरान हैं और इसे उनके राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं। तमिलनाडु की […]

भांवरकोल क्षेत्र का नाम रोशन: पलिया निवासी उमेश राय की ऐतिहासिक जीत

06 May 2026 01:01 PM IST

भांवरकोल/गाजीपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में उत्तर हावड़ा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी उमेश राय ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार गौतम चौधरी को लगभग 12,500 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर इतिहास रच दिया। उमेश राय की इस जीत से भांवरकोल ब्लॉक के पलिया […]