TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार

 पति को छुड़ाने के लिए फालता थाने पर किया था हमला, CM शुभेंदु अधिकारी के आदेश पर एक्शन कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति और कानून व्यवस्था से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाहुबली नेता जहांगीर खान—जो खुद को ‘फालता का पुष्पा’ कहता […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 20, 2026 12:36 pm IST, Published 1 hour ago

 पति को छुड़ाने के लिए फालता थाने पर किया था हमला, CM शुभेंदु अधिकारी के आदेश पर एक्शन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति और कानून व्यवस्था से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाहुबली नेता जहांगीर खान—जो खुद को ‘फालता का पुष्पा’ कहता था—की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। सरीना पर आरोप है कि उसने सैकड़ों समर्थकों की उग्र भीड़ जुटाकर फालता पुलिस स्टेशन पर हमला करवाया, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों पर पथराव किया, और अपने पति जहांगीर खान को पुलिस कस्टडी से जबरन छुड़ाने की खतरनाक साजिश रची।

👮‍♂️ पुलिस परेड से भड़की थी पत्नी, आर्म्स और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज

सूत्रों के मुताबिक, जहांगीर खान को जब 8 जून को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था, तब पुलिस ने फालता के बाजार में उसकी कमर में रस्सी बांधकर और कान पकड़वाकर परेड कराई थी।

  • थाने पर बोला धावा: पति की इस सरेआम परेड और बेइज्जती से नाराज होकर पत्नी सरीना बीबी ने 16 जून को फालता के शतोल कोलसा इलाके में लगभग 400 समर्थकों को इकट्ठा किया और थाने की तरफ मार्च निकाल दिया।

  • बदले की हिंसा: इस दौरान भीड़ ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया और सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया। हिंसा इतनी बढ़ी कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे अफरातफरी मच गई और कई उपद्रवी जान बचाने के लिए पास के पानी भरे गड्ढे में कूद गए। इस मामले में पुलिस ने सरीना के खिलाफ आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) और एक्सप्लोसिव एक्ट (विस्फोटक अधिनियम) जैसी बेहद गंभीर और गैर-जमानती धाराएं जोड़ी हैं।

🎬 CM शुभेंदु अधिकारी का सख्त हंटर: “एक-एक दंगाई से वसूला जाएगा नुकसान”

इस भीषण बवाल के बाद सूबे के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ लहजे में पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिए हैं कि सीसीटीवी (CCTV) और वीडियो फुटेज में दिखने वाले एक-एक दंगाई की पहचान कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि थाने पर हमला एक ‘अक्षम्य अपराध’ है और इस हिंसा में सरकारी संपत्ति को जो भी नुकसान हुआ है, उसकी पूरी वसूली उपद्रवियों की निजी संपत्ति से की जाएगी।

🕵️ कौन है जहांगीर खान उर्फ ‘फालता का पुष्पा’?

जगांगीर खान इलाके का एक रसूखदार और बड़ा टीएमसी नेता रहा है, जिसे डायमंड हार्बर क्षेत्र के बड़े नेताओं का करीबी माना जाता था।

  • खुद को कहा था ‘पुष्पा’: चुनाव प्रचार के दौरान जब पुलिस पर्यवेक्षक की तुलना ‘सिंघम’ से की गई, तो जहांगीर ने खुलेआम खुद को ‘पुष्पा’ बताते हुए कहा था कि वह किसी से झुकेगा नहीं।

  • मैदान छोड़ भागा था: हालांकि, हालिया विधानसभा चुनाव में फालता सीट से टीएमसी का उम्मीदवार होने के बावजूद वोटिंग से ठीक पहले वह अचानक चुनावी मैदान छोड़कर भाग गया था। उस पर रंगदारी, जबरन वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना के फंड में हेराफेरी और स्थानीय व्यापारियों के घरों पर हमले के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

इस मामले में अब तक सरीना बीबी समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पूरे फालता इलाके में भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात कर दिए गए हैं।

Advertisement