उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

30 May 2026 02:26 PM IST

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की। दौरे के दौरान नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी […]

उत्तराखंड में विकास की नई धारा: पुष्कर सिंह धामी सरकार की बड़ी उपलब्धियां

27 May 2026 10:44 PM IST

उत्तराखंड : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते वर्षों में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्होंने न केवल प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा दी है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी व्यापक बदलाव की नींव रखी है। धामी सरकार की उपलब्धियों में समान […]

आईएएस बंशीधर तिवारी: सादगी, सख्ती और विकास की पहचान

27 May 2026 09:31 PM IST

देहरादून: उत्तराखंड शासन में अपनी सक्रिय और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव (Additional Secretary to CM), सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (DIPR) के महानिदेशक और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल […]

परमार्थ निकेतन में गूंजी श्रीराम कथा की दिव्य धारा, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने दिया आध्यात्मिक संदेश

26 May 2026 05:13 PM IST

ऋषिकेश:  परमार्थ निकेतन में आयोजित मासिक श्रीराम कथा के दिव्य मंच से आज आध्यात्मिक चेतना, भक्ति और संस्कारों की अद्भुत धारा प्रवाहित हुई। परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी संदेशों से उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदयों को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित किया। संत श्री मुरलीधर जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीराम […]

गंगा दशहरा 2026 : आस्था, श्रद्धा और पुण्य स्नान का महापर्व

25 May 2026 01:15 PM IST

हरिद्वार : ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला पावन पर्व गंगा दशहरा इस वर्ष पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धर्मनगरी हरिद्वार में इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। हर की पैड़ी सहित सभी प्रमुख […]

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले:  5 क्विंटल फूलों से सजा दरबार

23 May 2026 04:09 PM IST

चमोली: उत्तराखंड के पहाड़ों में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार सुबह 11:30 बजे पूरे विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक और पावन क्षण का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से पहुंचे 3,000 से अधिक श्रद्धालु धाम में मौजूद […]

चारधाम यात्रा का 1 महीना पूरा, 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

23 May 2026 08:15 AM IST

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को शुरू हुए आज यानी शनिवार को ठीक एक महीना पूरा हो गया है। इस एक महीने में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा है जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 19 लाख से ज्यादा […]

गंगा के अविरल प्रवाह के लिए केंद्र का बड़ा फैसला

22 May 2026 05:11 PM IST

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गंगा नदी के प्राकृतिक और अविरल प्रवाह को बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने तय किया है कि उत्तराखंड में अब गंगा नदी पर कोई नई पनबिजली परियोजना शुरू नहीं की जाएगी। गंगा और उसकी सहायक नदियों पर 28 नई जलविद्युत परियोजनाएं प्रस्तावित थीं, […]

परमार्थ निकेतन में बहुधार्मिक बैठक, वैश्विक शांति और सेवा पर मंथन

21 May 2026 05:50 PM IST

ऋषिकेश:। परमार्थ निकेतन  में बहुधार्मिक एक्शन कोऑर्डिनेशन कमेटी की अनुवर्ती बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के संतों, सामाजिक संगठनों और साझेदार संस्थानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी चिदानंद सरस्वती  और  साध्वी भगवती सरस्वती  के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया […]

पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश, हिमालयी इलाकों में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता

21 May 2026 11:50 AM IST

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब हिमालयी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। आमतौर पर ठंडे रहने वाले चारधाम मार्ग और पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के कारण जहां पर्यटक परेशान हैं, वहीं जंगलों में आग की घटनाओं ने प्रशासन […]

भारत में तेजी से फैल रहा जहरीला ‘चाइनीज स्टेलरा’, हिमालयी पर्यावरण पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

21 May 2026 11:05 AM IST

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में एक खतरनाक विदेशी पौधे “चाइनीज स्टेलरा” की मौजूदगी ने वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। देखने में आकर्षक और फूलों से भरा यह पौधा वास्तव में बेहद जहरीला माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह पौधा अपने आसपास ऐसे रसायन छोड़ता है, जो दूसरे पौधों […]

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूड़ी का 91 वर्ष की आयु में निधन

19 May 2026 01:30 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी. सी. खंडूरी  का आज 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। बी.सी. खंडूड़ी भारतीय सेना में मेजर जनरल (रिटायर्ड) रहे […]

 ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे

19 May 2026 11:05 AM IST

ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव क्षेत्र में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच देर रात पटरी से उतर गए। हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। […]

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में अब तक 38 श्रद्धालुओं की मौत,प्रशासन अलर्ट

15 May 2026 12:02 PM IST

देहरादून: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के पहले 26 दिनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। इस अवधि में विभिन्न स्वास्थ्य कारणों के चलते कुल 38 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। प्रशासन के अनुसार, सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ धाम में दर्ज की गई हैं, जहां अब […]

योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और श्री विष्णु महायज्ञ।

08 May 2026 06:21 PM IST

ऋषिकेश: उत्तराखण्ड की भूमि देवभूमि है, यहां पर दिव्यता, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौन्दर्य का अद्भुत संगम है। चारों धाम, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री से सुशोभित यह पावन धरती भारत की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। माँ गंगा का उद्गम, हिमालय की अलौकिक श्रृंखलाएँ और ऋषि-मुनियों की तपस्थली इसे विश्व में विशिष्ट पहचान प्रदान करती […]

सीएम धामी सख्त:लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार

05 May 2026 02:23 PM IST

देहरादून:देहरादून में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। बिना तैयारी के बैठक में पहुंचे अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। विभागों के बीच समन्वय की कमी पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और जिम्मेदारी तय […]

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

02 May 2026 03:40 PM IST

देहरादून:  मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। खासकर 3 और 4 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ बारिश हो […]

उत्तराखंड में बढ़ा मानव-वन्यजीव टकराव, हल्द्वानी में लेपर्ड मूवमेंट से लोग परेशान; सरकार अलर्ट

02 May 2026 12:47 PM IST

हल्द्वानी: मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले 10 दिनों में इलाके में दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अलग-अलग क्षेत्रों में लेपर्ड की सक्रियता देखी गई है। ग्रामीण और शहरी सीमाओं के आसपास लेपर्ड की चहलकदमी से लोगों में भय […]

चारधाम यात्रा: ऋषिकेश में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, 1000 से अधिक की जांच

26 Apr 2026 06:01 PM IST

उत्तराखंड में शुरू हुई चारधाम यात्रा के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही देखने को मिल रही है। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। खासतौर पर ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी श्रद्धालु बिना […]

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ, बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी

23 Apr 2026 06:00 AM IST

भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधिविधान के साथ खोले गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्री हरि विष्णु के स्वरूप बद्री विशाल का वंदन किया।

23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, सुबह 5:15 बजे होगा शुभारंभ

21 Apr 2026 06:17 PM IST

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत अब बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 5:15 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले मंदिर से जुड़ी पारंपरिक धार्मिक प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं। भगवान बद्रीनाथ […]