अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया। ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा की सक्रिय जिम्मेदारियों में परिवर्तन के बाद पूर्व भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का नया महामंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा […]
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 के साथ उत्तर प्रदेश प्रदेश स्टार्टअप मिशन को भी मंजूरी दे दी गई। नई नीति का उद्देश्य प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और निवेश को बढ़ावा देना, युवाओं के लिए नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा उत्तर […]
लखनऊ: अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर विकास परियोजनाओं की उपेक्षा, किसानों के मुद्दों और अयोध्या से जुड़े हालिया विवादों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार के दौरान शुरू की गई कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की वर्तमान सरकार ने अनदेखी की है, जिससे उनकी स्थिति खराब हो गई है। लखनऊ में […]
केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई बयान दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति पर काम कर रही है और कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। केशव […]
प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ताजमहल परिसर को कथित रूप से ‘तेजो महालय’ मंदिर बताए जाने से जुड़े विवाद में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI ) को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले के एक अन्य पक्षकार को भी नोटिस जारी कर […]
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने यमुना बैंक रोड स्थित नवनिर्मित प्रेरणा पार्क में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी तथा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की प्रतिमाओं […]
गोरखपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा नेता सोनिका खरवार ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण […]
बलरामपुर। भारत और नेपाल की कथित दोहरी नागरिकता रखकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के आरोप में बलरामपुर जिले में 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच के बाद थाना जरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में आरोप है कि […]
अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और चोरी के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को एक पूर्व बैंक कैशियर के बयान से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कैशियर ने पूछताछ में दावा किया कि मंदिर परिसर में कुछ व्यक्तियों का प्रभाव अधिक था और […]
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निकाह हलाला के नाम पर कथित यौन शोषण और गैंगरेप के आरोपों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला के साथ हलाला जैसी प्रथा की आड़ में यौन शोषण या दुष्कर्म […]
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के दौरान हाईटेक तरीके से परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम हो गई। बायोमेट्रिक सत्यापन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पहचान प्रणाली की मदद से तीन ऐसे युवकों को पकड़ा गया, जो कथित तौर पर दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। तीनों […]
नई दिल्ली: संजय सिंह ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) अध्यक्ष के पत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि पत्र में लगाए गए आरोपों में तथ्य हैं तो प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि यह पत्र राजनीतिक मंशा से प्रेरित प्रतीत होता है और इसमें सभी संबंधित लोगों का […]
लखनऊः केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के विस्तार को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की दिशा में भी काम कर रही है। चिराग पासवान ने बताया कि पार्टी ने […]
पटना: मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर नजरबंद किए जाने के मुद्दे पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं किया जा रहा और विपक्षी नेताओं की राजनीतिक गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। पटना में मीडिया से बातचीत […]
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहली बार उत्तर प्रदेश दौरे पर आने के साथ ही एनडीए की अहम बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें […]
एआई तकनीक ने पकड़े फर्जी परीक्षार्थी प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में नकल रोकने के लिए किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद सॉल्वर गैंग के हौसले बुलंद नजर आए। परीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों से 3 दिनों के भीतर कुल 44 ऐसे फर्जी परीक्षार्थियों (सॉल्वरों) को गिरफ्तार किया गया है, जो असली […]
बिना सूचना बढ़ा दिया लाखों उपभोक्ताओं का लोड, उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश लखनऊ: राजधानी लखनऊ सहित मध्यांचल के 19 जिलों में बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। विभाग ने अचानक हजारों उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया है, जिससे उपभोक्ताओं में खासा रोष है। […]
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह विवाद से जुड़े बहुचर्चित मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेष लोक अदालत में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया। हालांकि, मुस्लिम पक्ष की अनुपस्थिति के कारण कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। अब यह मामला 21 से 23 अगस्त के बीच […]
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के एक साधारण ग्रामीण परिवार से निकलकर रितिक कुमार शाक्य ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर ऐसी सफलता हासिल की है, जिसने पूरे जिले का गौरव बढ़ा दिया है। रितिक का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत रक्षा अनुसंधान एवं विकास […]
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कथित राम मंदिर धन गबन मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि धार्मिक आस्था से जुड़े संस्थानों में भी अनियमितताओं के आरोप सामने आते हैं, तो […]
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर से जुड़े हालिया विवाद और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी और संबंधित पक्षों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अब पूरे देश में चर्चा हो रही है और लोगों के बीच इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘यूपी मैंगो फेस्टिवल 2026’ का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के कुल आम उत्पादन में अकेले लगभग 26 प्रतिशत योगदान देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश न केवल आम उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि यहां […]
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में एक महिला पर अपने पति की हत्या कर उसकी लाश को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप है। सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई जा रही है […]
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा रोड पर खड़े ट्रक से एक तेज गति से आ रही बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, […]
लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक […]
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बाहर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के एक प्रवेश द्वार पर तैनात प्रांतीय सशस्त्र बल (PSC) के एक जवान की सर्विस रायफल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो […]
45 दिन तक पुलिस को गुमराह करती रही आगरा: शहर के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को घर के ही बाथरूम में दफना दिया और सबूत मिटाने के लिए वहाँ टाइल्स […]
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लाखों मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला एमएमजी (MMG) अस्पताल में जल्द ही मात्र 1 रुपये में एमआरआई (MRI) जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। यदि यह योजना तय समय पर लागू होती है तो गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जिला […]
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने बहुप्रतीक्षित संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र […]
नई दिल्ली: राम मंदिर से जुड़े कथित दान प्रकरण के बीच कांग्रेस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की संरचना, गठन और पारदर्शिता को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने आरोप लगाया कि मंदिर के लिए पहले से मौजूद धार्मिक ट्रस्ट के बावजूद केंद्र सरकार ने नया ट्रस्ट गठित […]
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान पात्र से कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस मामले को करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित […]
लखनऊः यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार ने किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया, बल्कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से जांच की मांग किए जाने के बाद विशेष जांच […]
खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर बागवाला थाना क्षेत्र में उस […]
नोएडा। इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई के दौरान गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी (डीएम) मेधा रूपम को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी। मामला ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम के तहत जारी वसूली नोटिस के अनुपालन में लापरवाही और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी से जुड़ा था। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी […]
नोएडा : लोकसभा हाउसिंग कमेटी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में आयोजित स्थानीय अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सहभागिता की । संबंधित विभाग के अधिकारियों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर की परियोजनाओं का संक्षिप्त परिचय […]
लखनऊ/जेवर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को देश का सबसे बड़ा औद्योगिक और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जेवर में एसर ग्रुप और दक्षिण कोरिया की एस्टेंट-के सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के निवेशकों को उत्तर […]
सहारनपुर/हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी कानूनी विवाद में घिर गई हैं। उनकी मां ने सहारनपुर के संबंधित थाने में उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सीमा चौधरी ने कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर […]
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो खाकी वर्दी पहनकर खुद को पुलिस विभाग का दरोगा बताता था और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की कथित ठगी करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी केवल 12वीं पास है और […]
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की गुणवत्ता को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है और इसका असर जनता के सामने आ रहा […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 21 से 40 वर्ष की आयु के पात्र युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के […]