चेन्नई: तमिलनाडु में प्रस्तावित परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को लेकर चल रहा लंबे समय का विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए परंदूर में प्रस्तावित नए हवाई अड्डे की योजना को वापस लेने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता से किए गए वादे […]
1.28 लाख अंगूठियों के लिए ₹220 करोड़ का बजट चेन्नई। तमिलनाडु सरकार सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों के लिए सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू करने जा रही है। सरकार ने इसके तहत 1.28 लाख सोने की अंगूठियों के वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। योजना के लिए करीब ₹220 करोड़ का […]
तमिलनाडु : तमिलनाडु के त्रिची रेलवे गुड्स यार्ड में शुक्रवार को ट्रेन हादसे जैसी स्थिति ने कुछ समय के लिए लोगों का ध्यान खींच लिया। हालांकि, यह कोई वास्तविक रेल दुर्घटना नहीं थी, बल्कि किसी भीषण ट्रेन हादसे की स्थिति में राहत और बचाव कार्य को परखने के लिए आयोजित किया गया एक मॉक ड्रिल […]
3 नर्सिंग छात्रों की मौत; कई घायल बेंगलुरु। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोवा जा रही छात्रों से भरी एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 नर्सिंग छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज […]
चेन्नई/चेंगलपट्टू: दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में परिसीमन का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में दक्षिण भारत के राज्यों ने आशंका जताई कि भविष्य में जनसंख्या के आधार पर लोकसभा सीटों के पुनर्विन्यास से उन राज्यों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। कर्नाटक […]
केरल की खनन कंपनी CMRL से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग और कॉरपोरेट फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने 18 अगस्त को कोझिकोड में नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। ED के मुताबिक, यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई और जांच […]
चेंगलपट्टू में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में दक्षिण भारत से जुड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच समन्वय, विकास और साझा मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत और सम्मान […]
AIBE पास नहीं करने वाले 1,157 वकीलों के नाम होंगे सार्वजनिक, बिना वैध COP प्रैक्टिस पर सख्ती कोच्चि। केरल हाई कोर्ट ने राज्य में बिना वैध प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) के वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने केरल बार काउंसिल को 2010 से 2021 के बीच नामांकित उन 1,157 अधिवक्ताओं […]
तमिलनाडु की राजनीति में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर जारी एक प्रशासनिक आदेश ने विवाद खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने छात्रों को प्रदर्शनों और आंदोलनों से दूर रखने के लिए जारी निर्देश को करीब 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया। सरकार की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया […]
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो नाबालिग बेटों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दारा सिंह उर्फ रवींद्र कुमार पाल की समयपूर्व रिहाई के आवेदन पर ओडिशा के सेंटेंस रिव्यू बोर्ड को अंतिम अवसर दिया है। अदालत ने निर्देश दिया है कि बोर्ड 2 सितंबर […]
राज्य की राजनीति में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विजय ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि उनके पास कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी दो महत्वपूर्ण फाइलें हैं। उन्होंने कहा कि इन फाइलों को सार्वजनिक करने का समय अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन उचित […]
मंगलुरु: देशभर में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर चल रही सख्ती के बीच कर्नाटक के मंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक KFC आउटलेट पर ग्राहक की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान कथित तौर पर चिकन में खराब गुणवत्ता और दुर्गंध की […]
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले एक ऑफ़र के बारे में अहम जानकारी दी है। अन्नामलाई के मुताबिक, शाह ने उनसे दिल्ली आकर संगठन की ज़िम्मेदारी संभालने को कहा था, लेकिन उन्होंने तमिलनाडु में ही रहकर राज्य में काम करना जारी रखने का फ़ैसला किया। अन्नामलाई […]
बेंगलुरु: अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और अक्सर अपनी कार घर के बाहर सड़क पर पार्क करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपकी जेब पर इसका असर पड़ सकता है। कर्नाटक सरकार की ओर से प्रस्तावित Greater Bengaluru Area (Parking) Rules, 2026 में सार्वजनिक सड़कों पर पार्किंग को लेकर नए शुल्क और नियमों […]
नई दिल्ली। देश के पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों को लेकर सामने आई भूवैज्ञानिक जानकारी ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की राष्ट्रीय भूस्खलन संवेदनशीलता मैपिंग के अनुसार, देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पहाड़ी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा मौजूद है। करीब 4.3 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र […]
चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंबत्तूर इलाके में 24 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पति पत्नी की Instagram पर होने वाली गतिविधियों और उसकी दोस्तियों को लेकर कथित तौर पर […]
पांच गोलीबारी की घटनाओं में भी शामिल होने का आरोप इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में अप्रैल में हुए IED हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी एस. पलाल थाडोउ प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) का कथित ‘वित्त प्रमुख’ था। […]
पश्चिमी घाट के मुश्किल रास्ते पर ट्रायल शुरू बेंगलुरु। बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी तेज हो गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसुरु मंडल ने इस रूट की व्यवहार्यता जांचने के लिए सकलेशपुर-सुब्रहमण्य रोड घाट खंड में वंदे भारत ट्रेन का फील्ड ट्रायल शुरू कर दिया है। यह ट्रायल […]
बेंगलुरु: कर्नाटक के चर्चित यौन अपराध मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में जांच के दौरान उनके पास से कथित तौर पर एक मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद होने की जानकारी सामने आई है। […]
कोच्चि: केरल हाई कोर्ट ने विझिंजम बंदरगाह के खिलाफ हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामले में दो गैर-सरकारी संगठनों (NGO) को बड़ी राहत दी है। अदालत ने केंद्र सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसके तहत दोनों संस्थाओं के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम यानी FCRA पंजीकरण के नवीनीकरण को मंजूरी नहीं दी गई थी। अदालत […]
चेन्नई: कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग से कुछ समय पहले तकनीकी समस्या सामने आने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर देर रात फुल इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। फ्लाइट के बाएं इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत आपातकालीन सुरक्षा इंतजाम सक्रिय कर दिए। राहत की बात रही […]
नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर संभावित बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल (SAD) गठजोड़ की चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की हालिया मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। संसद परिसर में दोनों नेताओं के […]
पिता ने आत्महत्या की कोशिश की; पुलिस जांच में जुटी बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में दो नाबालिग बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियों के शव होटल के कमरे में मिले, जबकि उनके पिता गंभीर हालत में पाए गए। पुलिस के मुताबिक, पिता ने कथित तौर […]
कामरूप: असम के धेमाजी जिले में असम और अरुणाचल प्रदेश से जुड़े कुछ लोगों के बीच हुई कथित झड़प को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना स्थानीय स्तर का विवाद थी और अब मामला लगभग शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है। […]
चेन्नई: लोकसभा सीटों के संभावित परिसीमन को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विजय की अगुवाई वाली सरकार ने इस मुद्दे पर राज्य के राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य विपक्षी दल DMK ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से इनकार कर […]
VIP दौरे के नियम भी सख्त चेन्नई। तमिलनाडु के सभी प्रमुख मंदिरों में 1 सितंबर से मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग ने मंदिरों में आने वाले वीआईपी और विशिष्ट लोगों के लिए भी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य आम […]
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम से जुड़े तलाक मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संगीता ने फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक याचिका वापस लेने का फैसला किया है। इस कदम के बाद उनके वैवाहिक संबंधों को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक नया […]
चेन्नई। कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विधानसभा में शुक्रवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने जहां सरकार से सभी दलों को साथ लेकर रणनीति बनाने की मांग की, वहीं मुख्यमंत्री विजय […]
17.93 लाख मतदाता एएसडीडीओ श्रेणी में, नाम कटने की आशंका नई दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान बेंगलुरु में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटने की आशंका सामने आई है। घर-घर सर्वे के दौरान शहर के लगभग आधे मतदाता एएसडीडीओ (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लिकेट, मृत एवं अन्य) […]
चेन्नई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता धनुष ने एक बार फिर मातृभाषा के महत्व को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी है। चेन्नई के थाई सत्या मैट्रिकुलेशन स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी मातृभाषा का ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण […]
जेपी नड्डा बोले- तबाही का दायरा बहुत बड़ा गुवाहाटी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से हुई तबाही का दायरा बेहद बड़ा है और हालात पूरी तरह सामान्य […]
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार अपने पहले पूर्ण बजट में शिक्षा और युवाओं को केंद्र में रखकर कई नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। मुख्यमंत्री थलपति विजय के नेतृत्व वाली सरकार 5 अगस्त को राज्य का बजट पेश करने जा रही है। बजट से पहले सामने आ रही जानकारी के अनुसार, सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने […]
बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के हालिया कैबिनेट विस्तार के बाद जहां नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर सरकार की नई टीम को आकार दिया, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर असंतोष भी खुलकर सामने आने लगा है। मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज कुछ विधायकों ने विरोध का रास्ता अपनाया है। […]
चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर विवाद गहरा गया है। द्रमुक (DMK) नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं। अभिनेत्री तृषा को लेकर दिए गए कथित बयान पर उठे विवाद के बीच पुलिस ने उन्हें […]
तृषा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी चेन्नई: तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को चेन्नई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ महिला की गरिमा का अपमान, शांति भंग करने, वैमनस्य फैलाने, आपराधिक साजिश और आपराधिक धमकी समेत […]
हेल्दी फूड को मिलेगा बढ़ावा बेंगलुरु। महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक सरकार ने भी बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने स्कूलों और कॉलेजों के 50 मीटर के दायरे में अधिक फैट, चीनी और नमक (HFSS) वाले जंक फूड की बिक्री […]
अवैध मलबा फेंकने वालों पर ₹1 लाख तक जुर्माना बेंगलुरु। शहर की सड़कों, खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से निर्माण कार्य का मलबा फेंकने की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) ने पूरे अगस्त महीने के लिए ‘फ्रीडम फ्रॉम वेस्ट’ (कचरे से आज़ादी) अभियान शुरू किया है। इस […]
गंगटोक। सिक्किम में एनएचपीसी (NHPC) की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। गुरुवार देर रात तक विभिन्न एजेंसियों की टीमों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान जारी रखते हुए सुरंग में फंसे शेष श्रमिकों की तलाश तेज कर दी। रात करीब 10 बजे […]
मीथेन गैस से रेस्क्यू अभियान मुश्किल गंगटोक: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की आदित-3 टनल में हुए भीषण लैंडस्लाइड हादसे में अब तक 20 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। टनल में फंसे कुल 25 मजदूरों में से 5 मजदूर अभी भी लापता हैं और उन्हें […]
27 मजदूर फंसे; गैस रिसाव से रेस्क्यू अभियान मुश्किल गंगटोक: सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मामरिंग क्षेत्र में निर्माणाधीन समरदुंग सुरंग (टनल) पर लैंडस्लाइड होने से सुरंग का प्रवेश द्वार मलबे से बंद हो गया, जिसके कारण अंदर काम कर रहे करीब 27 मजदूर फंस गए। प्रशासन का […]