देश

बायोफार्मा क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने पर नड्डा का फोकस, एनआईपीईआर का दौरा

02 May 2026 06:17 PM IST

मोहाली: केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर), मोहाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के औषधीय पौधों के उद्यान का उद्घाटन किया और अनुसंधान, नवाचार तथा उद्योग सहयोग से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।केंद्रीय मंत्री जे. पी. […]

स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा पर TMC का सवाल, भाजपा पर लगाया हस्तक्षेप का आरोप

02 May 2026 04:15 PM IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार  सोभनदेब चट्टोपाध्याय  ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम को उस समय खोला गया जब उनकी पार्टी का कोई प्रतिनिधि वहां मौजूद नहीं […]

खरीफ 2026 के लिए उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी, किसानों को बड़ी राहत

02 May 2026 03:05 PM IST

नयी दिल्ल्ली:  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम आधारित उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (Nutrient Based Subsidy – NBS) दरों को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसका सीधा […]

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण की मांग, मायावती ने केंद्र को घेरा

02 May 2026 03:00 PM IST

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आम जनता पहले से ही आर्थिक दबाव में है और ऐसे में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखना बेहद जरूरी […]

देशभर में आपदा अलर्ट का मेगा टेस्ट, मोबाइल फोन पर एक साथ बजे सायरन; सरकार ने परखी इमरजेंसी तैयारी

02 May 2026 02:43 PM IST

नयी दिल्ली:   भारत सरकार ने देशभर में आपदा प्रबंधन प्रणाली की तैयारियों को परखने के लिए एक मेगा अलर्ट टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस दौरान एक साथ लाखों मोबाइल फोन पर सायरन जैसी तेज ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्रसारित किया गया, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए हलचल भी देखी गई। यह […]

कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी अजय राय की तबीयत, ICU में भर्ती; पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

02 May 2026 12:24 PM IST

नयी दिल्ली:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस समय स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार, लखनऊ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद मौजूद समर्थक तुरंत उन्हें मेदांता अस्पताल ले […]

2026-27 के लिए लोकसभा की प्रमुख संसदीय समितियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति

02 May 2026 11:20 AM IST

नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए संसद की प्रमुख वित्तीय और निगरानी समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके तहत लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee – PAC) के अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है। यह समिति सरकार के व्यय और लेखा-जोखा की जांच […]

बंगाल की दो सीटों पर पुनर्मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 16.23% मतदान दर्ज

02 May 2026 11:07 AM IST

कोलकाता:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कथित गड़बड़ियों के चलते दक्षिण 24 परगना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर आज दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर में सुबह से री-पोलिंग जारी है। इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच […]

भारत के व्यापार समझौतों से निर्यात और द्विपक्षीय व्यापार में तेज़ वृद्धि

02 May 2026 10:50 AM IST

नयी दिल्ली: केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री पीटर काइल ने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कॉम्प्रिहेंसिव इकॉनमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) के तहत मिलने वाले अवसरों का बेहतर उपयोग करने पर भी विचार किया। गोयल ने बताया कि इस समझौते […]

मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सख्ती, ED ने पेश किया कार्रवाई का आंकड़ा

01 May 2026 07:16 PM IST

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) के स्थापना दिवस पर एजेंसी के निदेशक राहुल नवीन ने एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए पिछले वर्षों की कार्रवाई और उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि ED ने अपने 70 साल पूरे कर लिए हैं और यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और भविष्य की रणनीति तय […]

पश्चिम बंगाल में सियासत गरमाई, ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका

01 May 2026 06:10 PM IST

पश्चिम बंगाल: 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों से पहले राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक साथ कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर टीएमसी नेताओं और समर्थकों ने धरना देकर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। एग्जिट […]

कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में तेज़ उछाल: चार महीनों में लगातार बढ़ोतरी से कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

01 May 2026 03:05 PM IST

नयी दिल्ली: मार्च 2026 से लेकर मई 2026 तक कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर (19 किलो) की कीमतों में लगातार और अलग-अलग स्तर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन बदलावों ने खासकर होटल, ढाबा, कैटरिंग और छोटे-मझोले व्यवसायों की लागत पर सीधा असर डाला है, जहां गैस एक बुनियादी जरूरत है। मार्च की शुरुआत से ही […]

राहुल गांधी को बड़ी राहत, इंडियन स्टेट से जुड़े बयान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

01 May 2026 02:36 PM IST

नयी दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “इंडियन स्टेट” से जुड़े उनके बयान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। यह फैसला ओपन कोर्ट में सुनाया गया, जिसे जस्टिस विक्रम डी चौहान की एकल पीठ ने दिया। इस मामले में अदालत ने […]

जम्मू इंटरचेंज के माध्यम से अब पूरे भारत से सीधे जुड़ी कश्मीर घाटी

01 May 2026 02:18 PM IST

जम्मू-कश्मीर: पहाड़ों की गोद में बसा कश्मीर हमेशा से लोगों के दिलों में बसता रहा है, लेकिन वहां तक पहुँचना हर मौसम में आसान नहीं था। कभी बर्फबारी रास्ते रोक देती, तो कभी लंबी यात्राएँ थका देतीं। मगर अब कहानी बदल चुकी है। पहली बार जम्मू पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ […]

चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाई

01 May 2026 12:53 PM IST

नयी दिल्ली : चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी भारत में स्थित चीन के दूतावास की प्रवक्ता द्वारा साझा की गई है। इसके अनुसार, वर्ष 2026 की कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा के लिए अब अधिक भारतीय श्रद्धालुओं को अवसर मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत चीन […]

श्रम दिवस 2026: मई दिवस का इतिहास, महत्व और 8 घंटे कार्यदिवस का संघर्ष

01 May 2026 12:34 PM IST

श्रम दिवस: श्रमिक चेतना का प्रतीक श्रम दिवस, जिसे दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या ‘मई दिवस’ के रूप में जाना जाता है, हर वर्ष 1 मई को केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक विचार के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उस मौन श्रम को सम्मान देने का प्रतीक है, जो समाज […]

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी

01 May 2026 12:01 PM IST

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दे दी है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर कथित टिप्पणी और फर्जी पासपोर्ट से जुड़े आरोपों से संबंधित है।पवन  खेड़ा के खिलाफ दर्ज मामले में निचली अदालत ने पहले उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने […]

अमेरिका ने एक बार फिर भारत को Priority Watch List में डाला

01 May 2026 11:44 AM IST

अमेरिका ने इस वर्ष भारत को अपनी ‘Priority Watch List’ में शामिल किया है, जो बौद्धिक संपदा अधिकारों (Intellectual Property Rights) के पालन को लेकर उसकी चिंताओं को दर्शाता है। इस सूची में कुल छह देश शामिल हैं—भारत के साथ चिली, चीन, इंडोनेशिया, रूस और वेनेज़ुएला। यह सूची उन देशों को चिन्हित करती है जहाँ […]

गृहमंत्री अमित शाह का अगला मिशन पंजाब,नियमित यात्राओं से तेज होगी तैयारी

30 Apr 2026 09:30 PM IST

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल में करीब पंद्रह दिन के लंबे राजनीतिक दौरे के दौरान 50 से अधिक रैलियां और रोड शो करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह अब अपने अगले बड़े राजनीतिक लक्ष्य की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली लौटते ही उन्होंने पार्टी संगठन के साथ मिलकर पंजाब पर केंद्रित एक नई रणनीति […]

जम्मू से श्रीनगर तक दौड़ी वंदे भारत, रेल मंत्री ने किया उद्घाटन

30 Apr 2026 02:01 PM IST

जम्मू: जम्मू-कश्मीर को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह ट्रेन सेवा जम्मू-कश्मीर के […]

सुप्रीम कोर्ट का यूपी पुलिस को सख्त आदेश

30 Apr 2026 12:04 PM IST

नयी दिल्ली: गौतमबुद्ध नगर से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और सख्त रुख अपनाया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अदालत ने सीधे राज्य के डीजीपी को तलब कर लिया।सुनवाई के दौरान जब डीजीपी की व्यस्तता का हवाला दिया गया, तो सुप्रीम […]

कमर्शियल गाड़ियों पर नया झटका: दिल्ली में अब ज्यादा देना होगा एंट्री चार्ज

30 Apr 2026 10:53 AM IST

नयी दिल्ली: दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की आवाजाही अब महंगी हो गई है। राजधानी में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों को अब पहले की तुलना में ज्यादा पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ECC) देना होगा। सरकार ने इस शुल्क में संशोधन करते हुए इसे 600 रुपये से बढ़ाकर अधिकतम 1400 रुपये तक कर दिया है। यह बढ़ा […]

IGNOU के पीजीडीसीसी प्रोग्राम को एनएमसी से मान्यता प्राप्त

30 Apr 2026 09:09 AM IST

नयी दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन क्लिनिकल कार्डियोलॉजी (पीजीडीसीसी) को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग से आधिकारिक मान्यता मिलना देश की चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लगभग दो दशकों से जारी कानूनी और शैक्षणिक विवाद के बाद इस निर्णय ने न केवल अनिश्चितता को समाप्त […]

100% एथेनॉल वाहनों की तैयारी: भविष्य की सस्टेनेबल मोबिलिटी

30 Apr 2026 07:54 AM IST

नयी दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन के लिए एक नया मसौदा जारी किया है। इसमें ई85 (85% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) और ई100 (लगभग शुद्ध एथेनॉल) जैसे वैकल्पिक ईंधनों को आधिकारिक रूप से शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल में एथेनॉल […]

1500 रुपये टोल क्यों है जायज़? गंगा एक्सप्रेसवे पर मिलेंगी स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, इमरजेंसी हेल्प और लग्जरी सफर का अनुभव

29 Apr 2026 04:32 PM IST

उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर इतिहास में आज एक बड़ा दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन कर किया। यह एक्सप्रेसवे राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाली एक अत्याधुनिक सड़क परियोजना है, जो लगभग 594 किलोमीटर लंबी है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाता […]

ग्रेट निकोबार दौरे पर राहुल गांधी का हमला, बोले— ‘विकास नहीं, विनाश’

29 Apr 2026 03:20 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार द्वीप के अपने हालिया दौरे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरे का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि जिस परियोजना को सरकार विकास के रूप में प्रस्तुत कर रही है, वह वास्तव में पर्यावरण और स्थानीय समुदायों […]

एस जयशंकर और इक्वाडोर की विदेश मंत्री की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

29 Apr 2026 02:43 PM IST

नई दिल्ली। भारत और इक्वाडोर के बीच कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक […]

राम-कृष्ण का जिक्र, सपा निशाने पर… यूपी 2027 की रणनीति साफ़

29 Apr 2026 02:04 PM IST

हरदोई: हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों का शुरुआती स्वर भी तय कर दिया। गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन मंच से पीएम मोदी ने विकास, कानून-व्यवस्था और सामाजिक मुद्दों को एक साथ जोड़ते हुए […]

एयरलाइंस पर मंडराया बंद होने का खतरा, FIA ने मांगी सरकारी मदद

29 Apr 2026 01:38 PM IST

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत की विमानन इंडस्ट्री पर गहराता जा रहा है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और विमान ईंधन (ATF) की कीमतों को प्रभावित किया है, जिसका सीधा दबाव भारतीय एयरलाइंस कंपनियों पर पड़ रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन […]

भवानीपुर में अभिषेक बनर्जी ने किया मतदान, भाजपा के दावों पर साधा निशाना

29 Apr 2026 11:25 AM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान राजनीतिक माहौल काफी गर्म नजर आया। कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में Abhishek Banerjee ने मित्रा संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी और […]

भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी का दौरा, मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील

29 Apr 2026 10:57 AM IST

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल के बीच विपक्ष के नेता Suvendu Adhikari ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बुधवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान उन्होंने क्षेत्र के एक हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और इसके […]

कोलकाता में तनाव के बीच बंगाल की 142 सीटों पर मतदान जारी

29 Apr 2026 09:11 AM IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे संकेत मिलता है कि इस चरण में भी रिकॉर्ड मतदान हो सकता है। आज यह तय होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी। राजधानी […]

Gujarat Local Body Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में BJP का क्लीन स्वीप, शहर से ग्रामीण तक दबदबा कायम

28 Apr 2026 07:58 PM IST

गुजरात में फिर से भगवा परचम,  सभी 15 निगमों में बीजेपी की जीत, सूरत में AAP का सूपड़ा साफ गुजरात निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में Bharatiya Janata Party ने एक बार फिर अपना वर्चस्व साबित कर दिया है। राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज करते हुए पार्टी ने क्लीन स्वीप किया […]

100 अरब डॉलर निवेश से AI में भारत को बढ़त दिलाएगा Adani Group, बोले Jeet Adani

28 Apr 2026 06:36 PM IST

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए बड़ा निवेश आने वाला है। Adani Group के निदेशक Jeet Adani ने घोषणा की है कि समूह देश में AI इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा। यह निवेश भारत को वैश्विक AI रेस में आगे रखने के लिए […]

पीएम Narendra Modi के नेतृत्व से भारत-न्यूजीलैंड FTA को मिली रफ्तार: Todd McClay

28 Apr 2026 05:07 PM IST

भारत और New Zealand के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बड़ी प्रगति देखने को मिली है। न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री Todd McClay ने कहा है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और Christopher Luxon के मजबूत नेतृत्व ने इस समझौते को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। आईएएनएस को दिए […]

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी फिसले, कीमतों में आधा प्रतिशत तक गिरावट

28 Apr 2026 04:39 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजार पर साफ नजर आ रहा है। इसी के चलते मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। निवेशकों की सतर्कता और मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। Multi Commodity Exchange (एमसीएक्स) पर सोने […]

कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार धड़ाम, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली

28 Apr 2026 04:03 PM IST

Sensex और Nifty 50 में मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जिसका मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को माना जा रहा है। बाजार खुलते ही निवेशकों में सतर्कता देखने को मिली, खासकर बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में दबाव साफ नजर आया। सुबह 9:17 बजे, सेंसेक्स 203 अंकों की गिरावट […]

भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की अहम मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा पर हुई चर्चा

28 Apr 2026 02:59 PM IST

Rajnath Singh और Dong Jun के बीच किर्गिस्तान की राजधानी Bishkek में एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। यह मुलाकात Shanghai Cooperation Organisation (एससीओ) रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान आयोजित की गई। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा, सीमा पर स्थिरता और आपसी सहयोग बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में भारत-चीन […]

सिक्किम की खूबसूरती से अभिभूत पीएम मोदी, बोले- ऑर्किड्स देखे बिना अधूरा है अनुभव

28 Apr 2026 02:32 PM IST

Narendra Modi ने Sikkim के राज्यत्व के 50वें वर्ष के समापन समारोह में हिस्सा लेते हुए पूर्वोत्तर भारत की विशेषताओं को प्रमुखता से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट सिर्फ देश का हिस्सा नहीं, बल्कि “भारत की अष्टलक्ष्मी” है, जो समृद्धि और शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘एक्ट फास्ट’ नीति […]

दिल्ली हत्या केस पर Tejashwi Yadav का BJP पर हमला, बोले- ‘बिहारी होना सबसे बड़ा अपराध’

28 Apr 2026 02:27 PM IST

पटना: दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। राजद नेता Tejashwi Yadav ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में एक युवक की सिर्फ ‘बिहारी’ होने के कारण गोली मारकर हत्या कर […]